ट्रक की टक्कर से पोस्ट-मास्टर घायल, हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर में बाइक सवार पोस्ट-मास्टर हिमांशु (25) को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। हिमांशु नधीरा में डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हैं। घटना के समय वे बाइक द्वारा नधीरा से किराए के मकान जो बभनी में है जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी और घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक डा० पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?