अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देने वाले अमर वीर सपूत थे शहीद नीलाम्बर पीताम्बर :भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सोनभद्र। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा राबर्ट्सगंज नगर के चाचा नेहरु पार्क में शहीद स्थल पर नीलांबर पीतांबर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। आज ही के दिन सन 1859 में अंग्रेजों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए उन्हें फांसी दे दी थी। इसी आधार पर पूरे देश में 28 मार्च को नीलांबर पीतांबर दोनों भाईयों का बलिदान दिवस मनाया जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने वीर शहीद नीलांबर पीतांबर को नमन किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ विद्रोह करने वाले देश की माटी के वीर सपूत अमर शहीद नीलांबर पीतांबर के शहादत दिवस पर शत शत नमन।इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नीलांबर पीतांबर अपनी वीरता से अंग्रेजों के साथ कई महीनों तक लड़ाई चली और उन्होंने अपनी वीरता से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देने वाले अमर वीर सपूत शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, अनूप तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मिडिया प्रभारी अमन मौर्या, बलराम सोनी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, रितु अग्रहरी, वन्दना वर्मा, धीरेन्द्र पाण्डेय, संजीव श्रीवास्तव, धर्मवीर त्यागी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?