अन्तर प्रांतीय लकड़ी माफिया गिरोह पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,साखू की लड़की से भरी ट्रक पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रतिबंधित साखू लकड़ी से भरा ट्रक की रेकी कर रहे फार्च्यूनर कार सवारो ने वन विभाग के उड़ाका दल से किया नोकझोक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय उड़ाका दल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय लकड़ी माफिया गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई उड़ाका दल प्रभारी एवं पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने किया है।


वन विभाग ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर टीम ने सुबह से ही छत्तीसगढ़ से बिहार की तरफ जा रही संदिग्ध ट्रक UP 70 NT 9564 का पीछा शुरू किया। यह ट्रक प्रतिबंधित प्रजाति साखू (साल) की लकड़ी लेकर जा रहा था। टीम को पिपरी थाना क्षेत्र के मूर्धवा मोड़ के पास ट्रक चालक ने चकमा देकर निकलने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए टीम ने पीछा जारी रखा और जिला मुख्यालय स्थित रावर्टसगंज नवीन सब्जी मंडी के पास ट्रक को पकड़ लिया।

वन विभाग की उड़ाका दल की टीम ने जब पकड़े गए ट्रक चालक पंचम सिंह से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसकी जांच में यह भी सामने आया कि एक फॉर्च्यूनर वाहन के माध्यम से ट्रक की रेकी कराई जा रही थी। इस कार्रवाई के दौरान फॉर्च्यूनर सवार कुछ दबंग व्यक्तियों ने हस्तक्षेप करने का प्रयास भी किया।


वही वन विभाग की टीम ने सोनभद्र प्रभागीय वन रेंज के सहयोग से स्थित को नियंत्रित करते हुए लकड़ी से भरे ट्रक को सुरक्षित रूप से सोनभद्र वन प्रभाग को सुपुर्द कर दिया गया।


इस पूरी कार्रवाई में उड़ाका दल रेणुकूट के वन दरोगा रवि यादव, छोटेलाल तथा वनरक्षक शैलेन्द्र यादव एवं हिमांशु मौर्य की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।


इस कार्रवाई के सम्बन्ध में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?