पीडब्लूडी की लापरवाही बीच सड़क पर लगा छोड़ दिया हैण्डपम्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व बनायी गयी थी सड़क

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पीडब्लूडी विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है ,विभाग ने विंध्याचल कंतित इनारा के पास सड़क निर्माण के दौरान चालू हैंडपंप को बिना शिफ्ट किए ही बीच सड़क में छोड़ दिया गया। जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र के दौरान यहां से लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले जल्दबाजी में सड़क बनाई गई और खर्च बचाने के लिए ठेकेदार ने हैंडपंप को दूसरी जगह शिफ्ट करना जरूरी नहीं समझा। इस बड़ी लापरवाही को लेकर लोगों ने जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?