O सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का दिया संदेश
शक्तिनगर, सोनभद्र । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन- रात) मगलवार को स्वयंसेवकों द्वारा समाज सेवा और जनजागरूकता के संकल्प के साथ समाप्त हुआ।
समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर पारंपरिक गीत एवं नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और इस संबंध में स्वयंसेवकों के सुझावों को स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
इस दौरान शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेव हिमांशु कुमार गुप्ता, अंजना पूर्ति, प्रभा सोंधिया और प्रिया कुमारी अग्रहरि को वेस्ट वॉलिंटियर सम्मान दिया गया। इसके साथ ही अन्य स्वयंसेवकों को भी विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह में समाजसेवी अभिषेक द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया। अभिषेक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की उक्त दोनों इकाइयां पिछले तीन वर्षों से चिल्काडांड ग्राम में जन जागरूकता के लिए अपना बहुमूल्य समय दे रही हैं और अब इसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।






