विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चो ने सीखी नई तकनीकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, कोलकाता के तत्वावधान में विशाल इंग्लिश एकेडमी परिसर में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जुड़ी विभिन्न जानकारी प्राप्त किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों के लिए विज्ञान को सरल ढंग से समझने और नई तकनीकों से रूबरू होने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास होता है।


प्रदर्शनी में अंतरिक्ष तकनीक से जुड़े लाइव प्रसारण, उपग्रह प्रणाली, नेटवर्किंग सिस्टम, ग्रह-नक्षत्र और पृथ्वी से संबंधित मॉडल उपकरणों के माध्यम से जानकारी दी गई। छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों को देख कर उत्साहपूर्वक जिज्ञासाएं भी व्यक्त कीं।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक हृदय निवास, राजनारायण पटेल, मिथिलेश कुमार, मनोज, अंकुर सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?