अमित मिश्रा
O- जंगल में मिला दंपति का शव, कई दिनों से थे लापता
O- छिकराडाड़ जंगल में संदिग्ध हालात में दंपति का शव बरामद
चोपन (सोनभद्र)। जिले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोपन थाना क्षेत्र के छिकराडाड़ जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दंपति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दंपति बीते बुधवार को घर से काम करने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
शनिवार को जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां दोनों का शव पड़ा हुआ देखा। यह खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल दंपति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।






