राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का आगमन आज, महिला उत्पीड़न मामलों की कल करेंगी सुनवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश) । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान का आगमन आज रात्रि में होगा जो 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की जन सुनवाई करेंगी।

उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) डॉ0 बबिता सिंह चौहान का जनपद में सर्किट हाउस चुर्क में 12 मार्च को रात्रि में आगमन होगा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मवोत्सव कार्यक्रम में प्रातः 09ः30 बजे प्रतिभाग करेगी, इसके पश्चात सर्किट हाउस में जनपद में महिलाओं की उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की जन सुनवाई करेंगीं

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियो के साथ बैठक करेंगी। इसके पश्चात सर्किट हाउस सभागार में महिलाओं का सम्मान गोद भराई व अन्नप्रासन कार्यक्रम में प्रतिभग करेगी, इसके पश्चात अपरान्ह 01ः30 बजे प्रेस वार्ता करेंगी इसके बाद मॉ वैष्णों माता मंन्दिर डाला में अध्यक्ष दर्शन व पूजन करेगीं इसके पश्चात जिला करागार महिला बन्दीगृह का निरीक्षण करेगी।

Leave a Comment

1392
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?