सोनभद्र। रॉबर्टसगंज ब्लॉक में गयारतलव न्याय पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय कूसी बेलाही में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करते हुए गणेश वंदना से हुई।

कार्यक्रम में देश के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति हुई, जिनमें राजस्थानी, मराठी, भरतनाट्यम, कथक प्रमुख रहे। मुहम्मद रफ़ी और मुकेश के गीतों के मशहूर गायक लाल मोहन दूबे ने कार्यक्रम को इंद्रधनुषी रंग प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्टसगंज महेंद्र कुमार मौर्य, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पति तिवारी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महासचिव इंदू प्रकाश, सफाईकर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, एआरपी सर दिनेश मिश्र, कमल नारायण, वरिष्ठ संकुल अरविंद दूबे, अंशुमान देव पांडेय, धर्मेश कुमार पटेल, अटेवा जिला अध्यक्ष राज कुमार मौर्य, अतेवा नगवा महामंत्री गौरव कुमार वि .प्र .अ. रविन्द्र कुमार उपस्थित रहे।


चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे उपकार हॉस्पिटल एवम मल्टीस्पेशियलिटी आयुर्वेदा पंचकर्मा रॉबर्टसगंज के संचालक डॉक्टर नीरज मिश्रा एवं उनकी पत्नी सरिता मिश्रा को विशेष सम्मान से नवाजा गया। विंध्य डेंटल केयर के डॉक्टर अरविंद सिंह एवम उनकी पत्नी अनुराधा राय को विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में प्रस्तुत किए गए शास्त्रीय उप शास्त्रीय नृत्य को बहुत सराहा और ग्रामीणों से निवेदन किया कि अपने 4 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का 2026-27 के सत्र में शत प्रतिशत नामांकन प्राथमिक विद्यालय में अवश्य कराएं। क्रांति सिंह ने अपने वक्तव्य में बालिका शिक्षा के महत्व एवम पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया। अंत में प्रधानाध्यापक विजय कुमार द्विवेदी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।






