मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ग्रामीणों ने की सड़क चौड़ीकरण और रेलिंग लगाने की मांग

म्योरपुर (सोनभद्र)। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आर वाई सिंह घाटी, रनटोला के रेलवे फाटक के आगे, जमतीहववा नाला, बेचन चढ़ाई और कुण्डाडीह के पास दोनो ओर की चट्टान से आए दिन सड़क दुर्घटना होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी मोड़ो पर सड़क की चौड़ीकरण, दोनो ओर की पहाड़ियां के कारण और दोनो तरफ रेलिंग न होने से कई बार सड़क दुर्घटना हो चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे (बाबा) ने बताया कि अगर इन सभी जगहो पर सड़क का चौड़ीकरण कर दिया जाए और जहां पर संभव हो वहां पर दोनो ओर रेलिंग लगा दी जाए और मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर यथासंभव जगह-जगह पर स्ट्रीट लाइट की व्यस्था सुचारू रूप से लगा दी जाए तो कुछ हदतक सड़क दुर्घटना कम हो सकती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की चौड़ीकरण करवाने और रेलिंग लगवाने की मांग की है ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटना कम हो। ग्रामीण भंटू, अरविंद, गोविंद, पंकज, रामानंद, राधे, हीरालाल, मानिकचंद्र, रामजनम, बबई खरवार, प्रशांत दुबे, संजय, लालशाह गोंड़, सुनिल अगृहरि, कमलेश, आशीष, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने इस मांग का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?