O एक्शनएड के तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के छपका ब्लॉक सभागार में मंगलवार को एक्शनएड के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व और संचालन निशा कुरैशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की संयोजक निशा कुरैशी ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के विषय पर विस्तार से चर्चा की। एडवोकेट गीता गौर ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एचआरडी कमलेश कुमार ने महिलाओं को संगठन की शक्ति के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित सीता देवी, सुनीता देवी, मीना, उषा, आशा, राजकुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।






