स्कूल व स्वास्थ्य कार्यक्रम: शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिले के राबर्ट्सगंज ब्लॉक के 85 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विधालयों के 1 अध्यापक जो हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के रूप में नामित है उनका प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में मगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 82 विधालयों के अध्यापक उपस्थित हुए।प्रशिक्षण के दौरान सेंटर फार नालेज एंड डेवलपमेंट टीम के स्टेट तथा जिला समन्वयक संजीत सिंह ने प्रतिभागियों को स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीकेडी टीम द्वारा बनाए गए कुंजी को कैसे यूज़ करना है उसका क्या उपयोग है इसके बारे में विस्तार से बताया। सीकेडी टीम के जिला समन्वयक संजीत सिंह ने प्रतिभागियों को स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपयोग होने वाले SHWP एमआईएस के बारे ने विस्तार से बताया कि कैसे ऐप डाउनलोड करना है कैसे उसमें रिपोर्टिंग करनी है।सीएचसी ककराही के किशोर स्वास्थ्य काउंसलर शिवांगी मिश्रा ने प्रतिभागियों को पोषण, एनीमिया और आरकेएसके कोऑर्डिनेटर सौरभ सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य, लिंग आधारित भेदभाव, नशीले पदार्थ के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी ताकि वो बच्चों को इसके बारे में जागरूक करें। प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य, एआरपी अरुण कुमार तिवारी कार्यालय के समस्त स्टाफ, सीकेडी के जिला समन्वयक संजीत सिंह, ब्लॉक समन्वयक राजीव पांडेय, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर शिवांगी मिश्रा मौजूद रहीं।

Leave a Comment

1386
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?