पानी भरते समय युवक का फिसला पैर,कुएं में गिरने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव की घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में सोमवार की रात एक व्यक्ति की कुंए में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज  दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरोनाथ खरवार पुत्र रामप्रसाद खरवार (36 वर्ष) निवासी कोंगा रात में कुंए से पानी भरते समय गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि वह रात में कुंए पर पानी लेने गया। पानी भरते समय कुंए पर रखी लकड़ी टूट गई और वह कुंए में जा गिरा।जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो उसे देखने निकले।इधर उधर देखा गया लेकिन कहीं नहीं दिखा। कुंए पर उसके चप्पल और कपड़े मिले। उसके आधार पर कुंए में तलाशने लगे। घंटों बाद उसकी लाश कुंए में मिली।शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी भगवंती का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की तीन लड़कियां और एक लडका है। घटना की सूचना रामप्रसाद ने बभनी पुलिस को दी।

वही सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?