महिला दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, बेटियां खेल में बढ़ा रहीं जिले का मान:पुष्पा सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज स्थित विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नंदिनी मौर्या, दीक्षा मिश्रा, शिवांगी राठौर, दीपिका भाटी, अंशिका, वर्षा कुमारी और आयुषी प्रजापति समेत विभिन्न महिला खिलाड़ियों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। खेल के क्षेत्र में भी बेटियां लगातार आगे बढ़कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षिका सुमंगला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुनील कुमार यादव और जगदीश कुमार रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी, सरोज केसरी, रितु अग्रहरि, श्रेया पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1385
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?