होली के पावन अवसर पर श्री परमहंस आश्रम में भव्य समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोमवार को श्री परमहंस आश्रम रॉबर्ट्सगंज में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वाधान में चित्रांश परिवार एवं भक्तगणों ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संत परम पूज्य स्वामी भगवानानंद जी महाराज की मूर्ति पर गुलाल लगाकर और माल्यार्पण किया गया। चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा एवं समरसता का पर्व है। उन्होंने सभी भक्तगणों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। आश्रम के महंत स्वामी मुद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि गुरु महाराज जाति पाति एवं भेदभाव से ऊपर उठकर हमेशा भक्तों के साथ होली की शुरुआत यहीं से करते थे। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, सी.बी. सिंह, इंजीनियर उमेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, मंगल यादव, रामजतन पाल, सुरेंद्र यादव, राहुल श्रीवास्तव, इं. आकाश श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, जय, किशन, सृजन, नमन, श्रेष्ठ, यथार्थ एवं महिला मंडल में नीलम श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, बबीता श्रीवास्तव, बिना श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, प्रियांशी श्रीवास्तव, शिवांगी, सुमन यादव, उर्मिला श्रीवास्तव इत्यादि भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?