दो बैलो के साथ एक गौ तस्कर गिरफ्तार, एक हुआ फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  जनपद पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो बैलों को क्रूरतापूर्वक वध के लिए झारखंड ले जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर थाना बभनी की टीम ने सोमवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय बिछियारी के पास से तपशील शेख (उम्र 40 वर्ष), निवासी झिल्लो खमरिया, बीजपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से दो राशि गोवंश (बैल) बरामद किए गए।


पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने ये बैल इबादुल उर्फ छोटू (निवासी डुमरहर) के साथ मिलकर खरीदे थे। वे इन गोवंशों को जंगल के रास्ते बकलतवा नदी पार कराकर झारखंड ले जा रहे थे, जहाँ से इन्हें ट्रकों के जरिए पण्डुआ, पश्चिम बंगाल भेजा जाना था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वे इन्हें ऊंचे दामों पर कटने (वध) के लिए बेचते हैं।


पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी इबादुल उर्फ छोटू फिलहाल वांछित (फरार) है।

प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल मनोज गौतम और प्रदीप कुमार सिंह सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?