पेयजल संकट: ग्रामीणों का प्रदर्शन,  रिमूवल प्लांट की मरम्मत की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत शिशवा के झापर गांव के ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक वर्ष से खराब सोलर रिमूवल प्लांट की मरम्मत न कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की और शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की। ग्रामीण भोला गुप्ता, ओम प्रकाश, रामजी, राजेश कुमार, यशोदा, प्रमिला आदि ने बताया कि गांव के हैंडपंपों में फ्लोराइड की अधिकता को देखते हुए जल निगम ने लगभग 18 लाख की लागत से चार साल पूर्व सोलर रिमूवल प्लांट लगवाया था। यह प्लांट लगभग एक वर्ष से खराब हो गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उसकी मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खराब प्लांट के कारण उन्हें फ्लोराइड युक्त दूषित पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है, जिससे पाचन की समस्या, भूख कम लगना और जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ गई है। मामले को लेकर ना ब्लॉक वाले ध्यान दे रहे हैं और ना ही जिम्मेदार अधिकारियों को चिंता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द प्लांट की मरम्मत नहीं कराया गया तो वे बाजार किनारे प्लांट के सामने धरना देने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खराब पड़े सोलर रिमूवल प्लांट की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?