महिलाओं के लिए समृद्धि का बजट, योजनाओं पर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन उड़ान प्रेरणा महिला संकुल समिति, क्लस्टर बिल्ली मारकुंडी स्थित कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को बजट में किए गए प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो परिवार और समाज दोनों सशक्त होंगे। जिला कार्यक्रम संयोजिका लीला गौड़ ने संचालन करते हुए बताया कि बजट में स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्योगों और ग्रामीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। इस अवसर पर पूनम सिंह, मीनू चौबे, उषा शर्मा, कंचन, सुनीता पांडे, हेमलता जायसवाल, पुष्पा दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?