नौगढ़ के मधुपुर मार्ग पर पिकअप–सीएनजी ऑटो की जोरदार टक्कर, 14 लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के मधुपुर मार्ग पर चोरमरवा के समीप शनिवार को पिकअप और सीएनजी ऑटो की टक्कर में लगभग 14 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीएनजी ऑटो को पीछे से जोधा टक्कर मार दिया, जिससे सीएनजी ऑटो के पर कच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। वही पिकअप बोलेरो का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए

सूचना मिलते ही नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 5 एंबुलेंस से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सक डॉ. सत्या सिंह और डॉ. सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायल अचेत अवस्था में थे, जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया गया।

घायलों में गीता (8) पुत्री शन्नू निवासी नवगढ़, मोनिका (50) पत्नी छन्नू, अनीता बलवंती (55) पत्नी नन्हकू निवासी जयमोहनी, प्यासी पुत्री फूलचंद निवासी अमरा, भगवती अमली (50) पत्नी मुन्ना निवासी जयमोहनी, गिरजा (45) पुत्र रक्षा निवासी डुमरिया, गुड्डी (50) पत्नी बल्लू निवासी जयमोहनी, रंजन कुमार (25) पुत्र रघु निवासी चिकनी, संगीता (40) पत्नी संजय निवासी जयमोहनी, सरिता पत्नी राजेश निवासी जयमोहनी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

बताया गया कि सभी यात्री नौगढ़ से मधुपुर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक का खोज में जुटी है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?