स्वास्थ्य व जीविका पर कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं को जागरूक किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शुक्रवार को ग्राम पंचायत “सलखन” के नौकटोला में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा “स्वास्थ्य व जीविका” पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था निर्देशक राजेश चौबे, प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर मुमताज, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, बीना, रौशनी आशा व आंगनवाड़ी उपस्थित रही। मुमताज ने प्रथम संबोधन में बताया कि स्वास्थ्य व जीविका पर जागरूकता आधारित कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य बालिका स्वास्थ्य, जीविका, सशक्तिकरण, शिक्षा को बढ़ाना व आत्मनिर्भर बालिका निर्माण है। चंद्रशेखर ने बालक बालिका को एकसमान बताते हुए कौशल के महत्वपूर्ण बिन्दु का व्याख्यान किया और बालिका शिक्षा को संजीवनी बताते हुए, बालिका संरक्षण आधारित विभिन्न कानूनी अधिकार का व्याख्यान किया। बीना व रौशनी ने प्रश्न उत्तर कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के सम्पूर्ण जिज्ञासापूर्ण स्वास्थ्य सम्बंधित प्रश्नों का जवाब दिया व सरकार द्वारा हिंसा सम्बन्धित मिशन योजना के बारे में बताया और स्वच्छता व स्वास्थ्य पर बालिकाओं से बात किया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और स्वास्थ्य व जीविका पर अपने सवाल पूछे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?