साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में लैंप लाइटिंग & ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

० मन और ज्ञान का दीपक प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

सोनभद्र। बुधवार को साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सजौर, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में लैंप लाइटिंग & ओथ टेकिंग सेरेमनी बीएससी नर्सिंग 7th, जीएनएम 14th, एनम 12th बैच सेरेमनी मन और ज्ञान की दीपक प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र जिले की मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन वंदन के साथ किया गया। कॉलेज की प्रबंधक डॉक्टर अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लैंप लाइटिंग सेरेमनी नर्सिंग के छात्र/छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो उन्हें नर्सिंग पेशे में सेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।
प्रिंसिपल डी0एल0एस सुहासिनी ने कहा कि नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र/छात्रा मोमबत्ती/दीपक लेकर नर्सिंग पेशे में सेवा का संकल्प लेते हैं। यह कार्यक्रम ज्ञान, करुणा, और मानवता की सेवा का प्रतीक है।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं ने लैंप लाइटिंग (दीप प्रज्ज्वलन) समारोह में भाग लिया और नर्सिंग पेशे में सेवा का संकल्प लिया। इसके बाद, सभी शिक्षकगढ़ तथा छात्र/छात्रा व अन्य सभी द्वारा शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में, मुख्य अतिथि जागृति अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि नर्सिंग पेशे में सेवा करना एक महान कार्य है, जो समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।इस मौके पर
प्रबंध निदेशक –डॉक्टर वि0 सिंह, अंजनी विक्रम सिंह, अजय सिंह, राजेश कुमार,राजन सोनी,दिव्यांशी बोस, रागिनी श्रीवास्तव,
आशुतोष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?