सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र।  रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार शाम करीब सात बजे रावसट्रगंज–खलियारी मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हिरालाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल का इलाज सीएचसी में जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से। एक पल की लापरवाही कैसे जानलेवा बन जाती है, यह हादसा उसी की एक और मिसाल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?