O अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पूछताछ में चोरी की योजना का खुलासा
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे मय टीम द्वारा शनिवार को देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की प्राप्त सूचना पर खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास से चोरी की कार (टाटा इंडिका) के साथ 5 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
उक्त के संबंध में थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी एवं साक्ष्य के आधार पर धारा बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- गुरुलाल पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना चोला जनपद तरनतारन, बोलजोत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना चोला जनपद तरनतारन, जर्मनजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन,सिकन्दरजीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन ,जोवनजीत सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन सभी पंजाब निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण से की गई पूछताछ का विवरण:- अभियुक्तगण के द्वारा बताया गया कि हम लोग घूम फिर कर काम करते है तथा मौका पाकर हम लोग चोरी की घटनाओं को कारित करते है। इससे पूर्व में भी हम लोग चोरी कर चुके है तथा जेल भी जा चुके है। हम लोग यहाँ काम की तलाश में बैढ़न से शक्तिनगर आये थे तथा साधन का इंतजार करने लगे। इसी बीच मौका देख कर 13/14 को उक्त कर को चोरी कर उससे दूसरे स्थान जाने का प्लान बनाये तभी हम लोगो ने देखा कि शक्तिनगर बस स्टैण्ड से कुछ दूर एक वर्कशाप पर इंडिगो कार खडी थी वहा कोई नही था हम लोगो ने मिलकर अपने पास रखी चाभी से इंडिगो कार का दरवाजा खोलकर, कार को चालू (स्टार्ट) कर वहाँ से चुरा कर वहाँ से तेज गति से निकल गए और फिर हम लोग उसी चोरी की कार से अनपरा सोनभद्र की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में तेल खत्म होने वाला था तथा पुलिस से बचने के लिए हम लोग कार को एकान्त स्थान पर ले गये। दिन-भर हम लोग रूककर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान किए कि इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ गए।






