रक्तदान कर दी पुलवामा शहीदों को नम आँखो से सच्ची श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उत्सव ट्रस्ट, कन्हैया ट्रेडर्स एवं सीआईएसएफ यूनिट अनपरा के संयुक्त तत्वावधान में कन्हैया ट्रेडर्स अनपरा बाजार अनपरा सोनभद्र के परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 21 लोगों ने स्वैक्षिक रक्तदान कर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पहली बार रक्तदान करने वालों में राजू कुमार माथो, करन बहादुर छेत्री, सतीश गुप्ता व सचिन के साथ ही अनुष्का भरूका, अर्पित भरूका, नीरज गुप्त, अभिषेक सिंह, सुमित मित्तल, विकाश बंसल, गौरव अग्रवाल, मनीष गोयल, रवि शाह, अनिमेश जायसवाल, विजय कुमार, आदिल खान, आशू बंसल, नितेश जैन, विनीत गुप्ता, आकाश जायसवाल व अविनाश अग्रहरि रहे। रक्तदाननियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग के सह निदेशक अनिमेश जायसवाल ने सर्व प्रथम रक्तदान कर किया एवं कार्यक्रम का समापन उत्सव ट्रस्ट के सह निदेशक कन्हैया ट्रेडर्स के संचालक कन्हैया भारुक ने रक्तदान कर किया। अपरिहार्य कारणों से सीआईएसएफ यूनिट अनपरा कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सका। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष गोयल, अनिल जैन, अनिमेश जायसवाल, अर्पित भरूका, अविनाश अग्रहरी व रिशू तिवारी के साथ ही ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रखर केशरी, काउंसलर रवींद्र प्रसाद, स्टाफ नर्स सरोज देवी, एलटी० शैलेन्द्र पाण्डेय, अभय कुमार, सुरजीत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजू व बी०सी०टी०वी० वैन चालक उमेश चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग के सह निदेशक अर्पित भारुक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?