अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। घोरावल ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समेकित शिक्षा का पांच दिवसीय तीसरे बैच का प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविन्द कुमार पटेल ने मां वीणापाणि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बीइओ अरविंद पटेल ने कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 के अनुसार समेकित बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे। जब सभी बच्चे एक साथ शिक्षा लेंगे तो उनके अन्दर हीनभावना नहीं आयेगी। और स्वाभिमान के साथ अपनी शिक्षा पूरी कर भारत के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षक के रूप संजय यादव एवं संतोष सिंह रहे। नोडल शिक्षकों को बताया कि दिव्यांग बच्चों को किस तरह से सामान्य बच्चों के साथ शिक्षण कार्य करेंगे। जिससे दिव्यांग बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और वह मुख्य धारा से जुड़ सकें। 50-50 के बैच में कुल 150 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार की शाम को पूर्ण हो गया।
प्रशिक्षण में स्वारथ सिंह, पूजा तोमर, वन्दना, शान्ति, अलका साहू, दिव्या मिश्रा , अनुराधा सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।






