कम्पोजिट विद्यालय के वार्षिक खेल-कूद का प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने हरी झंडी दिखा किया शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा के कम्पोजिट विद्यालय में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके पहले खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानमंत्री कार्तिक कुमार और खेल मंत्री ज्योति यादव ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। खेल का उद्घाटन उक्त द्वेय ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखा व फिता काटकर किया।

इस खेल में 100 मी० दौड़ प्राथमिक वर्ग में अपने -अपने कक्षा में शिवांगी ,शिवानी, प्रिया ,हिना, राशि शहादत, शाहिद, अंशु पियूष औऱ 100 मी० उच्च प्राथमिक वर्ग में जोया , संजना, लक्ष्मी ,बबलू शर्मा, आयुष, अभय क्रमशः प्रथम स्थान पर रहे। लम्बी कूद में बबलू शर्मा, प्रतीक ,अभय तथा बालिका वर्ग में जोया, संजना ,लक्ष्मी ने बाजी मारी। कबड्डी व खो-खो तथा बेडमिंटन में भी बच्चों ने दम-खम दिखाया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभ कामना देते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा दिया जाना भी बेहद जरुरी हो गया है क्योंकि खेलों से शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक विकास भी होता है और भाईचारे की भावना भी बढ़ती है।

इस खेल कूद कार्यक्रम में कुशल संचालन शालिनी कुमारी व वरिष्ठ शिक्षिका अंजूरानी ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?