आदर्श जीवन ,मर्यादा व त्याग के प्रतिमूर्ति है भगवान श्रीराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

सात दिवसीय संगीतमय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय रुद्र महायज्ञ में पांचवें दिन कथा का वाचक दिलीप कृष्ण महाराज (केन्द्र श्रीधाम वृंदावन) के ओजस्वी वाणी, मधुर संगीत में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और भक्ति से जुड़े प्रसंगों का वर्णन सुनकर श्रोता धर्म और संस्कार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।


कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत यज्ञ, पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर पुण्यलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।


इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक श्रवण सिंह गौड़ विधानसभा दुद्धी भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं। इनके नेतृत्व में ग्रामवासियों, युवक समिति, महिला समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि शेष 4 दिनों के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें। कार्यक्रम का समापन 16 फरवरी को प्रातः हवन, पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश दे रहा है।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?