संगठन के विस्तार और पंचायत चुनाव की तैयारी पर हुआ मंथन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O अपना दल एस विधानसभा दुद्धी की दक्षिण ज़ोन की मासिक बैठक  ग्राम पंचायत भवन घघरी में हुई सम्पन्न

सवाददाता
सागोबांध सोनभद्र। गुरुवार को ग्राम पंचायत घघरी मे बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार गुप्ता जोन अध्यक्ष बभनी तथा मुख्य अतिथि एम् जोन सह प्रभारी आर के गुड्डू भाई विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश जयसवाल बभनी द्वारा तथा संचालन विधानसभा महासचिव आर के भाई जी द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि जोन सह प्रभारी आर के गुड्डू भाई ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। जिले में पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सदैव वंचितों, दलितों और पिछड़ों की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश जयसवाल विधानसभा महासचिव व आर के गुड्डू भाई विधानसभा महा सचिव जोन सह प्रभारी संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। बैठक के दौरान अपना दल एस के विचार धारा से प्रभावित होकर काफी लोगों ने अपना दल की सदस्यता ग्रहण भी की । इस अवसर पर विद्यासागर सोनी बिन्धयाचल प्रसाद विनोद कुमार बृजबिहारी रामस्वरूप रामदेव गोरेलाल प्रेमलाल फुलेश्वरी फुलवंती शुशीला हिरमति शिवकमारी प्रेमलता नंदलाल संजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?