654 शिक्षकों ने छ: चरणों में सामाजिक विषय पर लिए प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में सामाजिक विषय का प्रशिक्षण डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कुल 654 शिक्षकों ने छ: चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के तहत सामाजिक विषय में बदलाव, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र तथा नागरिक शास्त्र विषयों को विद्यालय स्तर पर सरल, रुचिकर और प्रभावी ढंग से बच्चों तक कैसे पहुंचाया जाए शिक्षकों से चर्चा परिचर्चा की गई।
प्रशिक्षण में सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी डॉ0 सुनील कुमार मौर्या, नोडल प्रवक्ता हरिवंश सिंह के साथ साथ राजेश मौर्या, डॉo चंद्रशेखर तथा वाहय संदर्भदाता के रूप में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?