नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर–रेंजर प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय रोवर–रेंजर प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि रोवर–रेंजर प्रशिक्षण युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है। यह प्रशिक्षण न केवल व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए भी युवाओं को तैयार करता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन रोवर लीडर रतन जायसवाल ने किया। वहीं रोवर प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिभागियों को रोवर–रेंजर गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर के पहले दिन सहायक ट्रेनर साक्षी गुप्ता ने छात्र–छात्राओं को स्काउटिंग–गाइडिंग के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया। प्रशिक्षण सत्र में टोली ज्ञान एवं अनुशासन, स्काउट–गाइड नियम एवं प्रतिज्ञा, प्रार्थना तथा झंडा गीत का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान छात्र–छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार शिविर के शेष दिनों में प्रतिभागियों को साहसिक गतिविधियों, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा और नेतृत्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के माध्यम से युवाओं को अनुशासित, सेवा भाव से प्रेरित और जिम्मेदार नागरिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?