समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को समय पर न्याय मिले:लवकुश कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अनुसूचित जाति के प्रकरणों का त्वरितगत से किया जाये निस्तारण-सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के सदस्य लवकुश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुसूचित जाति से सम्बन्धित जनपद मे दर्ज प्रकरणों की स्थिति व उनके निस्तारण की प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से आच्छादित किए जाने की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होनें आयोग के संन्दर्भित केसों प्रकरणों की गहन समीक्षा किया।

समीक्षा के दौरान उन्होनें अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत लाभन्वित किये जाने, मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इण्डिया, अनुसूचित जाति के छात्रावास,भूमि पट्टा आवंटन, मनरेगा योजना, उज्जवला योजना, जन धन खाते सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पत्रावलियों को बैंकर्सं द्वारा अनावश्यक रिजेक्ट न किया जायें।

राष्ट्रीय सदस्य लवकुश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट मंशा है कि समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को समय पर न्याय मिले और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त हो, किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि माननीय सदस्य द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। अनुसूचित जाति से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी और शासन की मंशा के अनुरूप समय से कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार,डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर,परियोजना निदेशक श्रवण कुमार राय, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, जिला अल्प संख्यक कल्याण सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकूल आनन्द पाण्डेय, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1350
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?