O कलेक्ट्रेट पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएम प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय किसान संघ बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धान खरीद सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी नामित ज्ञापन संबंधित अधिकारी को देखकर बुलंद की आवाज।
जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि क्रय प्रभारीयों के द्वारा किसानों का धान तौल करने के बाद फिड नहीं किया गया एक महीने से ऊपर हो चुका किसान केंद्र पर जा रहे हैं लेकिन प्रभारी द्वारा अगले हफ्ते फिड़ कर देंगे ऐसा कह कर टाला जाता है केन्द्रो पर छोटे किसानों का धान अभी तक पड़ा है जिसका तौल किया जाना है जिसको लेकर किसान परेशान है इसके कारण किसानों में असंतोष व्याप्त है छोटे किसानों का धान क्रय किया जाना आवश्यक है अन्यथा उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होगा वहीं श्री अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र पर रखा धान क्रय किया जाए एवं तौल हो चुके धान को तत्काल फीड किया जाए। इस मौके पर प्रभु पाल मौर्या सुभाष चंद्र पाल दीनानाथ यादव निर्भय राधेश्याम अवधेश कुमार मुकेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।







