विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू अम्बावता गुट का विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O अपनी 11 सूत्री मांग पत्र ज्ञापन डीएम को सौंपा

सोनभद्र -। विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) अम्बावता गुट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन में प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने चोपन नगर पंचायत के वार्ड संख्या 08 से 04 तक जर्जर हो चुकी नाली व सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, सभी किसानों व गरीब मजदूरों का कर्ज माफ करने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने की मांग की।
इसके साथ ही किसानों को खाद, यूरिया व डीएपी निर्धारित सरकारी दर पर उपलब्ध कराने, हेड से टेल तक नहरों की साफ-सफाई एवं क्षतिग्रस्त नहरों के निर्माण, गुंडा-माफियाओं के संरक्षण में हो रहे पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा किसान-मजदूरों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्तियों को ₹5000 प्रतिमाह पेंशन देने, आंगनबाड़ी केंद्रों में अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों को निलंबित करने तथा सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों को बाहरी दवाएं लिखे जाने पर रोक लगाने की मांग भी शामिल रही।
भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 8 दिनों के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में प्रयागराज, रामाधीन ठाकुर, प्रभा, सरोज देवी, राधा देवी, रेनू देवी, सूर्यमुखी, केदारनाथ, हनुमान प्रजापति, गणेश जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, हनुमान प्रजापति, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?