वीरेन्द्र कुमार
कनहर सिंचाई परियोजना के नहर के निर्माण में एमएस कम्पनी करता था मृतक श्रमिक
कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा की घटना
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। कनहर सिंचाई परियोजना के नहर निर्माण कार्य कर रही कम्पनी एमएस कम्पनी के एक श्रमिक की बिजली तार के चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त घटना कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलिंनडूबा ग्राम पंचायत निवासी विजय कुमार यादव पुत्र नंदकिशोर यादव जो कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत कोन थाना क्षेत्र के कुडवा ग्राम पंचायत में कनहर सिंचाई परियोजना के तहत एमएस कंपनी के द्वारा नहर का निर्माण कार्य में लेवल स्टॉप करने के दौरान बिजली के तार में चिपक जाने के कारण मौत हो गई। मौके पर मौजूद काम कर रहे ठेकेदार के कर्मियों के द्वारा आनन फानन में कार्य में लगे प्राइवेट वाहन से विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने देखते ही मृत्य घोषित कर दिया मौत की घटना सुनकर मृतक का भाई संजय कुमार मौके पर पहुंचा तथा 112 पर फोन करके मौके के हालात को बताया तत्पश्चात परिजनों समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने शव को लेकर घटनास्थल कुड़वा थाना कोन पर लेकर चले गए।







