रथ सप्तमी व नर्मदा जयंती के संयोग से बना सर्वार्थसिद्धि योग, सूर्योपासना का विशेष दिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आचार्य सुशील तिवारी

🌞 आज का वैदिक हिन्दू पंचांग | 25 जनवरी 2026 🌞

(काशी के मानक समयानुसार)

रविवार, माघ शुक्ल सप्तमी

विक्रम संवत् : 2082
अयन : उत्तरायण
ऋतु : शिशिर
मास : माघ
पक्ष : शुक्ल

तिथि एवं योग

  • तिथि : सप्तमी — रात्रि 11:10 बजे तक
    तत्पश्चात् अष्टमी
  • नक्षत्र : रेवती — दोपहर 01:35 बजे तक
    तत्पश्चात् अश्विनी
  • योग : सिद्ध — प्रातः 11:46 बजे तक
    तत्पश्चात् साध्य

सूर्य संबंधी गणना

  • सूर्योदय : प्रातः 07:09
  • सूर्यास्त : सायं 06:09

अशुभ काल

  • राहुकाल : सायं 04:47 से 06:09 तक
  • दिशा शूल : पश्चिम दिशा

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्ममुहूर्त : प्रातः 05:25 से 06:17
  • अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:17 से 01:01
  • निशिता मुहूर्त :
    रात्रि 12:13 (26 जनवरी) से 01:05

आज के व्रत एवं पर्व

  • रथ सप्तमी
  • नर्मदा जयंती
  • रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से रात्रि 11:10 तक)
  • सर्वार्थसिद्धि योग
    (दोपहर 01:35 से प्रातः 07:09, 26 जनवरी तक)

शास्त्रीय विशेष

सप्तमी तिथि को ताड़ फल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है।
(संदर्भ : ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड 27.29–34)

रविवार विशेष (सूर्योपासना का दिन)

  • रविवार को सूर्यदेव की उपासना करने से आयु, यश और आरोग्य में वृद्धि होती है।
  • इस दिन तिल का तेल लगाना एवं स्त्री-संग निषिद्ध माना गया है।
  • आँवला, मसूर की दाल, अदरक एवं लाल साग का सेवन वर्जित है।
  • बाल कटवाना व दाढ़ी बनवाना धन, बुद्धि और धर्म की हानि का कारण बनता है।
  • बिल्ववृक्ष का पूजन समस्त पापों का नाश करता है।
  • तुलसी पत्र तोड़ना एवं पीपल वृक्ष का स्पर्श निषेध है।

आचार्य सुशील तिवारी से 9450160763 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?