थाना समाधान दिवस पर पुलिस-राजस्व की संयुक्त कार्यवाही पर जोर:रणधीर मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शनिवार को जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पिपरी, और क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके। जनपद में प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से सम्बन्धित 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित 123 प्रार्थना पत्रों में से 56 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 138 प्रार्थना पत्रों में से 63 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?