पुलिस से पशु तस्करो की हुई मुठभेड़, दो  तस्कर गिरफ्तार, सिपाही घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पिकअप से पशु तस्करो ने सिपाही को मारा धक्का हुआ घायल

दोनो तस्करो के पैर में लगी गोली

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केवली में खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास गौ तस्करों व पुलिस की देर रात मुठभेड़ हुई जिसमें 02 गौ तस्कर घायल हो गए जिन्हें मौके आए ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 01 पिकअप वाहन से 09 राशि गोवंश, 02 अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। वही इन गौ तस्करो ने अपने पिकअप से एक मुख्य आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया कि मध्य प्रदेश बार्डर से बगैत नम्बर की पिकअप से पशु तस्करों के बिहार जाने की मुखबिर के सूचना पर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा मोड़ पर घेरा बन्दी किया गया। जिसमें पशु तस्करो ने एक सिपाही को धक्का मार दिया जिससे उनकी पिकअप नहर के पास जा कर फंस गई और अपने को पुलिस से घिरता देख तस्करो में फायर कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। इस मुठभेड़ में दो तस्करो के पैर में गोली लगी है। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इनके पास से नौ राशि मवेशी , दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

जनपद  में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गौ-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात्रि को घोरावल, करमा व शाहगंज थाना पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर 01 पिकअप(बिना नम्बर प्लेट के) से कुछ गौवंश को मध्य प्रदेश वार्डर(थाना घोरावल क्षेत्र) से बिहार वध करने के लिए ले जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना घोरावल, करमा व शाहगंज पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर खुटहा मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास घेराबन्दी की गई। जिसमें खुद को घिरता देखकर अपराधियों द्वारा भागने के प्रयास में पिकअप से एक मुख्य आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया गया एवं भागने के दौरान पुलिस बल के उपर फायरिंग शुरु कर दी गई, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए 02 तस्करो चालक सिद्धनाथ खरवार पुत्र सुमेर सिंह निवासी ग्राम अमहरा, थाना अधौरा जिला कैमूर, बिहार उम्र करीब 29 वर्ष एवं वाहन मालिक ओमप्रकाश यादव पुत्र रामजनम यादव निवासी चैनपुर, भभुआ बिहार उम्र करीब 30 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें मौके से ही गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 01 पिकअप वाहन में 09 राशि गौवंश(एक मृतक अवस्था में), 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया ।

वही घायल तस्करो एवं घायल मुख्य आरक्षी राजीव कुमार को इलाज के लिए सीएचसी घोरावल पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना घोरावल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

वही गिरफ्तार तस्करो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम कैमूर बिहार के रहने वाले है। हम लोगों का एक गिरोह है जो काफी दिनों से गौ तस्करी का काम करते है। हम लोग आज भी इन 09 राशि गौवंशों को मध्य प्रदेश के बॉर्डर(थाना घोरावल क्षेत्र) के पास से लादे थे तथा नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाते थे। इसके पूर्व में भी कई बार हम लोग इसी योजना के तहत ले चुके है । वध के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है।

इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया कि मध्य प्रदेश बार्डर से बगैत नम्बर की पिकअप से पशु तस्करों के बिहार जाने की मुखबिर के सूचना पर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा मोड़ पर घेरा बन्दी किया गया। जिसमें पशु तस्करो ने एक सिपाही को धक्का मार दिया जिससे उनकी पिकअप नहर के पास जा कर फंस गई और अपने को पुलिस से घिरता देख तस्करो में फायर कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। इस मुठभेड़ में दो तस्करो के पैर में गोली लगी है। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इनके पास से नौ राशि मवेशी , दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस टीम:- प्रभारी निरीक्षक घोरावल विनोद यादव, प्रभारी निरीक्षक करमा राजेश सिंह, थानाध्यक्ष शाहगंज राम सिहांसन शर्मा, शिवमंगल , सन्दीप कुमार , राजीव कुमार, विवेक गिरि, सन्दीप सिंह, संजय गुप्ता, विनय कुमार, सकील अहमद शामिल रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?