सोनभद्र। एन.एल.आर इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल ऑफिसरों का कुष्ठ रोग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में संपन्न हुआ। राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ. जया देहलवी ने कहा कि लेप्रा रिएक्शन की समय पर पहचान और रोकथाम अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके कारण कुष्ठ रोगियों में विकलांगता का खतरा बढ़ जाता है। एन.एल.आर इंडिया फाउंडेशन के डॉ. अब्दुल्ला ने कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षणों, प्रारंभिक पहचान एवं शीघ्र उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। स्टेट कुष्ठ पुनर्वास समन्वयक बिपिन सिंह ने सेल्फ केयर और कुष्ठ पुनर्वास पर चर्चा की। प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से आए मेडिकल ऑफिसरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाना तथा मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना रहा। इस मौके पर डीएलओ डॉ प्रमोद श्रीवास्तव एसीएमओ डॉक्टर प्रेमनाथ डीएलसी डॉक्टर जय वर्धन पुष्पेंद्र शुक्ला दीपक सिंह महिपाल अजय पाल अल्ताफ सहित अन्य लोक मौजूद रहे।







