धान खरीद बंद होने से किसानों में चिंता, मुख्यमंत्री नामित सौपा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O राष्ट्रीय लोक दल ने किसानों के मुद्दे पर उठाई आवाज

सोनभद्र। समय से पूर्व ही सोनभद्र जनपद के धान खरीद लक्ष्य पूरा दिखाकर खरीद केन्द्रों पर धान खरीद बन्द किए जाने के मामले में राष्ट्रीय लोक दल ने चिंता जताई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि धान खरीद केन्द्रों पर किसानों का धान खरीद बन्द होने से किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई है।
फ्राइडे को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए सोनभद्र में धान खरीद शुरू कराने की मांग की है। श्रीकांत त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया है कि सोनभद्र में पंजिकृत 27 हजार किसानों के सापेक्ष अभी तक मात्र 16 हजार किसानों का धान खरीदा गया है। शेष ग्यारह हजार से अधिक किसानों को धान अभी बेचना है।
श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि खरीद की निर्धारित अंतिम तिथि 28 फरवरी से 45 दिन पहले ही लक्ष्य पूरा करके खरीद बंद होने से हजारों किसानों के सामने अभी धान बेचने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कहा यदि धान खरीद नहीं किया गया तो हजारों किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने जनपद सोनभद्र धान खरीद लक्ष्य सिर्फ कागजों पर पूरा करने का आरोप जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाते हुए अब-तक हुये धान खरीद की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोक दल राम सेवक पटेल, सुमित मिश्रा, पवन कुमार शुक्ला, प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, विकास पाण्डेय, गंगेश्वर पटेल, लवकुश पटेल, सुनील गुप्ता, सुरेश मिश्रा, आकाश मौर्या, प्रवीण यादव, चंदन सिंह, प्रदीप पटेल, सचिन तिवारी सहित दर्जनों किसान और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?