हवन पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का समापन

रामगढ़, सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन के संचालन कार्य कर रहे आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि छठवें वर्ष यज्ञ में पूर्णाहुति का कार्यक्रम श्री राम कथा विश्राम, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। मध्यान 3:00 बजे से देवरिया उत्तर प्रदेश से पधारे क्रांतिकारी कथावाचक पंडित अखिलेश मणि शांडिल्य ने श्री राम राज्याभिषेक की कथा सुनाया। मानस की चौपाई “गुरु वशिष्ठ कुल पूज्य हमारे। तीनकी कृपा दनुज रन मारे।।” अर्थात प्रभु श्री राम ने कहा मेरे ऊपर मेरे कुल गुरुदेव भगवान की कृपा थी जो हमने दुराचारी संत वेद विद्वान गौ प्रत्याहार करने वाले रावण पर विजय प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से सकुशल यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, संदीप मिश्रा, विमलेश पांडे, रवि प्रकाश पांडे, मिथिलेश पांडे, मृत्युंजय पांडे, कृष्ण कुमार पाठक, प्रभात शंकर पाठक, दिवाकर पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?