अमरूद के पेड़ पर ‘ड्यूटी के दौरान पेट दर्द का इलाज’? U.P. आपदा मोचन बल का चौकाने वाला स्पष्टीकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- राज्य आपदा मोचन बल ने आरक्षी को भेजा स्पष्टीकरण पत्र, कारण है अमरूद तोड़ने का… जवाब सुन आप भी हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे!

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । राज्य आपदा मोचन बल, उत्तर प्रदेश के कमाण्ड हाउस में तैनात आरक्षी अखिलेश अग्निहोत्री को 4 से 7 जनवरी 2025 के बीच ड्यूटी के दौरान अमरूद के पेड़ से अमरूद तोड़ने के मामले में लिखित स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया। अधिकारी ने आरक्षी से पूछा कि आखिर ड्यूटी के दौरान उन्होंने अमरूद तोड़ने की अनुमति क्यों नहीं रोकी और किसी उच्चाधिकारी को सूचित क्यों नहीं किया।

इस पत्र में आरक्षी का जवाब सुनकर अधिकारी समेत आमजन भी चौक गए। आरक्षी ने बताया कि दिनांक 5 जनवरी 2025 की रात को स्पेशल खाने में पनीर की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण पेट में दर्द हुआ। छुट्टी बंद होने के कारण डॉक्टर को दिखाना संभव नहीं था। यूट्यूब की सलाह के अनुसार उन्होंने अमरूद खाया, जिससे पेट दर्द ठीक हो जाता। आरक्षी ने कहा कि यह उनकी पहली गलती है और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी।

इस मजेदार और अनोखे स्पष्टीकरण ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। अधिकारी अब नियमानुसार उचित कार्यवाही पर विचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?