O अशोक प्रसाद श्रीवास्तव अध्यक्ष पद पर हुए विजयी
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के हुए 2026- 2027के हुए मंगलवार के चुनाव की मतगणना बुद्धवार को एल्डर्स कमेटी की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह द्वारा सम्पन्न हुई। मतगणना सुबह 11 बजे से शुरू होकर 9 चरणों में शाम 4.30बजे तक चली।
बता दे कि मंगलवार को अध्यक्ष , वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु कुल 826 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। मतगणना के प्रथम चरण में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक प्रसाद श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शेष नारायण दीक्षित से 14 मतों से आगे रहे किन्तु दोपहर बाद अशोक प्रसाद श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमनाथ द्विवेदी से बढ़त बना लिया।
महामंत्री पद के प्रत्याशी योगेश कुमार द्विवेदी शुरू से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण कुमार सिंहल से बढ़त बनाये रहे। मत गणना के अंत तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक प्रसाद श्रीवास्तव 294 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमनाथ द्विवेदी से 89मतों से विजयी घोषित किये गये। हेमनाथ द्विवेदी को 205 मत , शेषनारायण दीक्षित को 184 मत,रमेश प्रसाद चौबे को 112 मत, उमेश कुमार मिश्र को 19 मत एवं लालता प्रसाद पाण्डेय को 5 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद में 2 मत नोटा और 5 मत निरस्त किए गए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु गोविन्द प्रसाद मिश्र 405 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी अजय कुमार द्विवेदी से 30 मत से विजयी हुए।
महामंत्री पद के त्रिकोणीय लड़ाई में योगेश कुमार द्विवेदी कुल 343 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण कुमार सिंहल से 67 मतों से बिजयी घोषित हुए। अरुण कुमार सिंहल कुल 276 मत, प्रभात कुमार मिश्र को 170मत , सुरेश कुमार पाठक को 18 मत प्राप्त हुए।
महामंत्री पद हेतु 13मत नोटा और 6 मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद हेतु बंशीधर पाण्डेय 416 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार सिंह से 175 मतों से जीत हासिल हुई। प्रदीप कुमार सिंह गोकुल 241 मत, सुधिनारायण देव पाण्डेय को 136 मत प्राप्त हुआ।मतगणना में विनोद कुमार शुक्ल, आनंद कुमार ओझा, विमल प्रकाश शुक्ल एवं अनिरुद्ध सोनी, संजय पांडेय शामिल रहे।
वही पदाधिकारी जो निर्विरोध चुने गये
उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद के लिए आशुतोष कुमार दुबे एवं गीता गौर ,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे 2पद के लिए आशीष कुमार शुक्ला एवं मोहित कुमार मिश्रा । संयुक्त मंत्री प्रशासन संतोष कुमार सिंह पटेल, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय शैलेंद्र कुमार केसरवानी एवं संयुक्त मंत्री प्रशासन विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट निर्विरोध घोषित हुए। सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के 6 पद के लिए क्रमशः अरुण कुमार पाण्डेय ,ओम कुमार चतुर्वेदी, परवेज अख्तर खान , यशवंत कुमार सिंह , रमाशंकर चौधरी, सर्वेश कुमार मिश्रा तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 6 पदों के लिए अरविंद कुमार पाण्डेय, आशुतोष कुमार पाठक, कमलेश पाण्डेय , कमलेश सिंह पटेल , दिनेश धर दूबे, शेफाली गुप्ता निर्विरोध चुने गये।







