भूसा मशीन में युवक का फंसा हाथ,गम्भीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघमंदवा गांव में आज मंगलवार की सुबह पुआल का भूसा बनाते वक्त एक युवक का हाथ कुट्टी काटने वाली मशीन में फंस गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जाताजुआ ग्राम पंचायत के पास बघमंदवा गांव में 18 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र मुंद्रिका प्रसाद निवासी जाताजुआ पुआल का भूसा बनाने वाली कुट्टी मशीन में पुआल डाल रहा था। कि एकाएक उसका हाथ मशीन में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?