सावधान! पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का मोबाइल हुआ हैक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O साइबर अपराधियों ने मोबाइल नंबरों पर  भेजा निमंत्रण

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव का सोमवार देर शाम साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप मोबाइल हैंग कर लिया और संबंधित व्हाट्सएप मोबाइल में नंबरों पर मैसेज भेज कर शादी का निमंत्रण भेजा। साइबर अपराधियों ने लिखा, “मेरे परिवार के शादी समारोह में सभी मित्र, परिवार और सदस्यों का स्वागत है। घर पर शादी में पधारें। कार्ड खोलें और तिथि और समय की जानकारी प्राप्त करें।” इस मैसेज को खोलते ही अकाउंट के पैसे गायब हो सकते हैं। अनिल यादव ने देर रात व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेज कर लोगों को सावधान किया है। पुलिस साइबर टीम द्वारा ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?