वृद्ध आश्रम में मारवाड़ी युवा मंच का सेवा कार्य, कपड़े,कंबल किए वितरित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच सोन शाखा के द्वारा रॉबर्ट्सगंज में ही छपका स्थित वृद्ध आश्रम में भयंकर ठंड व शीत लहरी को देखते हुए लगभग 85 -90 महिलाओं व पुरुषों को कपड़े,कंबल व मिठाइयां वितरित किया गया। जब मंच के सदस्य आश्रम में पहुंचे तो सभी वृद्धों के चेहरे पर आशा की किरण दिखाई दी। वे सोच रहे थे कि शायद उनके अपने उन्हें ठंड से बचाने के लिए कुछ लेकर आए हैं। मंच की अध्यक्षा रितु जालान ने सभी वृद्धों को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि यदि यह वृद्ध माता-पिता इस आश्रम में रह रहे हैं तो कहीं ना कहीं हम सब भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज से संस्कार लुप्त होते जा रहे हैं, इसी का यह परिणाम है। एकल परिवार का चलन भी इस समस्या के लिए जिम्मेदार है। मंच की महामंत्री रंजना अग्रवाल ने बताया कि यदि हम परिवार और समाज में लुप्त हो रहे संस्कारों की बात नहीं करेंगे और अपने बच्चों को हमारा हिंदू धर्म परिवारवाद का ज्ञान नहीं देंगे तो वह दिन दूर नहीं है कि भारत में वृद्धाश्रम की संख्या सबसे ज्यादा होगी।इस अवसर पर रितु जालान, रंजना अग्रवाल, चित्रा चालान, प्रतिभा कानोड़िया, अनीता थर्ड,पूनम खेतान, प्रियंका चौबे, विनोद जालान आदि लोग उपस्थित रहे। वृद्धों ने बताया कि उनके ही बच्चों ने उन्हें यहां पर छोड़ दिया है और कभी खबर भी नहीं लिया। मंच के सदस्यों ने उन्हें सांत्वना दी और उनकी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?