पुलिस अधीक्षक ने थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई एवं अन्य प्रशासनिक व सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिला अपराधों एवं साइबर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस-जन विश्वास को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। थाना रॉबर्ट्सगंज में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अर्दली रूम कर, अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाधीन प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान, महिला एवं बालिका अपराधों, पॉक्सो एक्ट तथा साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज, विवेचकगण सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?