राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने जनपद की समस्याओं पर दिया पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात कर जनपद की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व सीएम को सौंपे पत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने जिक्र किया है कि जनपद सोनभद्र में तमाम कंपनियां काम करती है, लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है। यहां की कंपनियों में काम न मिलने के कारण तमाम पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। वर्तमान भाजपा सरकार में जनपद के क्रम केन्द्रों पर किसानों के धान की खरीद शत-प्रतिशत नहीं हो रही है। अपने उपज की विक्री को लेकर यहां के किसान काफी परेशान हैं। हर घर नल जल योजना के तहत संपूर्ण जनपद में शुद्ध पेयजल के लिए बिछाए गए पाइप लाइन के बावजूद जंगल व पहाड़ से घिरे गांवों के लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में तमाम लोग दूषित पानी का सेवन कर रहे हैं। तमाम सरकारी विद्यालय बंद पड़े हैं। गरीबी के कारण तमाम लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। जिला सरकारी अस्पताल की हालत बेहद खराब है। यहां न तो समय से डाक्टर बैठते हैं और न ही गरीब तबके के मरीजों को समूचित स्वास्थ्य सुबिधाओं का लाभ मिलता है। गरीब जनता को ऊंचे दामों पर बाहर मेडिकल स्टोर की दुकानों से दवाईयां खरीदनी पड़ती है। मेडिकल कालेज में बड़े पैमाने पर मरीजों के साथ भेदभाव किया जाता है। उनसे सुबिधा शुक्ल की मांग की जाती है। कहा कि जनपद सोनभद्र पूरे प्रदेश को बिजली देता है। यहां कोयला व अल्युमिनियम का भरमार है। खनिज संपदा से भरपूर जनपद सोनभद्र के खासे परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?