टेम्पो-जीप की टक्कर में कई घायल, महिला गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

घोरावल (सोनभद्र) । घोरावल कोतवाली क्षेत्र में सवारियों से भरे टेम्पो और सामने से आ रही जीप की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो सड़क पर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह दुर्घटना मरसड़ा गांव में बेलन नदी के पास हुई, जहां शिवद्वार से सवारियों को लेकर घोरावल जा रहा टेम्पो सामने से आ रही चार-पहिया जीप से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार घायल महिला धर्मशीला विश्वकर्मा के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?