अमित मिश्रा
घोरावल (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में शुक्रवार को एक भयंकर सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। शिवद्वार से सवारियों को लेकर घोरावल की ओर जा रहा टेम्पो, सामने से आ रही चार-पहिया जीप से आमने-सामने टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि धर्मशीला विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।







