बेटे का इलाज कराने जा रहे पिता को युवक ने मारी टक्कर, दो बाइकों के उड़े परखच्चे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- हादसे में बाइक सवार पिता का हाथ व सीने की हड्डी टूटी, जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी (सोनभद्र)। बेटे का इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रहे एक पिता की बाइक को तेज रफ्तार से आ रहे एक युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए, जबकि बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल पिता के हाथ और चेस्ट (सीने) की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?